New India News
Otherराजनीति

मुख्यमंत्री ने अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित अभिजीत की खेल प्रतिभा को सराहा

Newindianews/CG मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में वाटरपोलो स्पोर्ट्स के खिलाड़ी श्री अभिजीत राज सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री अभिजीत ने बताया कि उनका चयन अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विगत वर्ष सितंबर माह में कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 वाटरपोलो स्पर्धा में उनके नेतृत्व में सरगुजा की टीम ने काँस्य पदक हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने श्री अभिजीत की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए शाल पहना कर उनका अभिनन्दन किया और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजीव सेठ सोनी, अम्बिकेश स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सार्थक एवं रक्षक’ अभियान का किया शुभारंभ

newindianews

ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइलों पर केंद्र को लिया आड़े हाथ कही ये बात…

newindianews

प्रधानमंत्री तानाशाह,भाजपा सांसद बंधुआ मजदूर- संजीव शुक्ला IYC के राष्ट्रीय प्रवक्ता

newindianews

Leave a Comment