New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

जामा मस्जिद रायपुर में वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण, डॉ. सलीम राज ने दिए आवश्यक निर्देश

New India News/CG डॉ. सलीम राज ने आज जामा मस्जिद, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वक्फ संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लिया और उनके संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सलीम राज ने निर्देश दिए कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग पूरी तरह नियमों के अनुरूप हो तथा रिकॉर्ड संधारण, आय-व्यय विवरण और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियाँ समाज की अमानत हैं और इनके संरक्षण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण, डिजिटलीकरण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि वक्फ संपत्तियों से जुड़ी किसी भी अनियमितता को रोका जा सके और समाज को इसका समुचित लाभ मिल सके।

Related posts

खाद्य मंत्री श्री भगत ने राजनांदगांव और दुर्ग जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

newindianews

आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों को जल्द मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा, बंद रहने के दौरान का छात्रावास शुल्क होगा वापस

newindianews

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी  पार्टी का नेतृत्व करें. फैसला

newindianews

Leave a Comment