New India News
Otherराजनीति

साहू समाज की एकता सराहनीय, समाज भवन के लिए 25 लाख की घोषणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

New India News/CG
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद जिले में आयोजित जिला साहू संघ एवं तहसील संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के निर्विरोध निर्वाचित जिला एवं तहसील संघ के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन सामाजिक एकता और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह परंपरा समाज को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने महासमुंद साहू समाज भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की।

श्री साव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक जुड़ाव सुनिश्चित करना आवश्यक है। पदाधिकारियों को समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए, तभी सामाजिक चुनौतियों का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में बच्चों को अच्छे विचार, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारित और वैचारिक रूप से सशक्त बन सके।

Related posts

डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल, अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते?

newindianews

छत्तीसगढ़ जल्द बनेगा ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

newindianews

सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक

newindianews

Leave a Comment