Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
परियोजनाओं को लेकर संक्षिप्त प्रस्तुतियों को मिली सराहना, महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प पुनः दोहराया - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

परियोजनाओं को लेकर संक्षिप्त प्रस्तुतियों को मिली सराहना, महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प पुनः दोहराया

  • अखिल भारतीय महापौर परिषद हेतु पहुँचे 34 महापौरगण, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की,बगघी पर बिठाकर भव्य आत्मीय स्वागत से सभी हुए अभिभूत,
  • रायपुर की उत्कृष्ट परियोजनाओं को लेकर संक्षिप्त प्रस्तुतियों को मिली सराहना, महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प पुनः दोहराया
image.png
Newindianews/Raipur  राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 51वीं बैठक में सम्मिलित होने विभिन्न नगरों के महापौरों के आगमन का सिलसिला जारी रहा. अब सम्मेलन हेतु 34 महापौरगण पहुंच चुके हैँ. सभी अतिथि महापौरों को सम्मेलन स्थल होटल कोर्टयार्ड मैरियट में बगघी में बिठाकर लाया गया. पारम्परिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के मध्य अतिथि महापौरगण जैसे ही पहुँचे, गुलाब की पंखुड़ियों की स्नेहिल खुशनुमा बारिश के मध्य अपना भव्य आत्मीय स्वागत होने पर अभिभूत हो गये. उन्होंने रायपुर के स्वागत प्रबंधन को मुक्त कंठ से सराहा. अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के महापौर श्री नवीन जैन एवं परिषद के सचिव और राजधानी रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मन्त्री, भोपाल के पूर्व महापौर श्री उमाशंकर गुप्ता, निगम सभापति एवं पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे के साथ मिलकर मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण सहित पूजा की एवं छत्तीसगढ़ राज्य का राजगीत के साथ महापौर परिषद की 51 वीं बैठक की गतिविधियाँ प्रारम्भ कीं. महापौर श्री एजाज ढेबर ने परिषद की बैठक में आये सभी अतिथि महापौरगणों का राजधानी रायपुर में आगमन पर समस्त
image.png
राजधानीवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया. उन्होंने कहा कि परिषद में आये महापौरों द्वारा अपने नगर में किये जा रहे विकास कार्यों से सबको जानकारी के आदान – प्रदान से नया कार्य करने हेतु सीखने को अवश्य मिलेगा. जिसका नगरों के निवासी नागरिकों को लाभ हो सकेगा. महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर शहर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश का सबसे स्वच्छ 6 वें नम्बर का शहर बना है. हम रायपुर को देश का नम्बर 1 स्वच्छ नगर बनाने संकल्प के साथ कार्य में यहाँ जुटे हैँ. उन्होंने इसके संकल्प को पुनः दोहराया. उन्होंने कहा कि उनकी सोच दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर नगर का सकारात्मक विकास करने कार्य करने की है. परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के महापौर श्री नवीन जैन ने रायपुर में अतिथि महापौरगणों के भव्य आत्मीय स्वागत हेतु महापौर श्री एजाज ढेबर को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं परिषद की दो दिवसीय बैठक के कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी. कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं भोपाल के पूर्व महापौर एवं परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री उमाशंकर गुप्ता ने सभी अतिथि महापौरगणों का स्वागत किया एवं कहा कि हम सबका यह कार्य सकारात्मकता के साथ किया जाने वाला एवं राजनीतिक सोच से परे है.उन्होंने कहा कि सम्मेलन की 51वीं बैठक का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 27 अगस्त को संध्या 4 बजे करेंगे, वहीं 28 अगस्त को समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके की सम्मेलन में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. आज संध्या 5.30 बजे से रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर सभी अतिथि महापौरगणों को रायपुर की उत्कृष्ट परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण करवाकर उनसे अवगत करवाएंगे. इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर की राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट परियोजनाओं यथा सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मात्र 4 दिनों में कोविड पॉजिटिव मरीजों के प्रभावी उपचार हेतु तैयार किये गये 360 बिस्तरों के अस्थाई कोविड अस्पताल, नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री मितान योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में एमएमयू के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां वितरण का कार्य, श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स से आमजनों को ब्रांडेड दवाइयां एमआरपी रेट से लगभग 60 से 70 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध करवाना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,मल्टी लेवल पार्किंग योजना, 100 प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का समाज हित में संचालन सहित नगर की विविध उत्कृष्ट विकास परियोजनाओं के सम्बन्ध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए संक्षिप्त प्रस्तुतियाँ दीं, जिसे सभी अतिथि महापौरगणों ने सराहा. अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन के उक्त संक्षिप्त परिचयात्मक सत्र में मंच का संचालन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा ने किया.

Related posts

लोकप्रियता के नये आयाम छूने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई-कांग्रेस

newindianews

जनता महंगाई से त्रस्त मोदी जी सभा करने में मस्त – बँटी होरा

newindianews

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाना चाहिए

newindianews

Leave a Comment