New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए

Newindianes/Raipur:  सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया है।

Related posts

स्टार अलंकरण कार्यक्रम: वन मंत्री श्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई

newindianews

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम 03 से 06 फरवरी 2023

newindianews

राजनाथ सिंह ने कहा- ”भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई”

newindianews

Leave a Comment