Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
स्वतंत्रता दिवस-2022 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव ने ली बैठक - New India News
New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

स्वतंत्रता दिवस-2022 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव ने ली बैठक

Newindianew/Raipur:  राजभवन के कान्फ्रेंस हॉल में आज राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो के निर्देशानुसार उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों के वितरण की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। समारोह के दौरान कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा और टैªफिक व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, एडिशनल एस.पी. श्री कीर्तन राठौर, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेस नेताओं की दिल्ली मुख्यालय में चल रही बैठक, सीएम भूपेश बघेल समेत दिग्गत नेता शामिल

newindianews

समाज सेविका रूना शर्मा को मदर टेरेसा हुईमानिटी अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया

newindianews

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भावभीनी विदाई

newindianews

Leave a Comment