New India News
देश-विदेशराजनीति

भाजपा के अमृत महोत्सव के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी कांग्रेस

Newindianews/Raipur  प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक  आयोजित की गई थी इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय चन्दन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए थे।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा, 9 अगस्त को शुरू होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर की पदयात्रा आजादी की गौरव यात्रा के नाम से निकलेगी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के 1 महीने के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा, प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बना है। भाजपा के अमृत महोत्सव के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां की गई है। जल्द ही सभी संगठन चुनाव पूरे होंगे।
भाजपा के आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है की कांग्रेस सरकार संघीय ढांचे के रूप में चलती है तो ईर्ष्या जैसी कोई बात नही है। निगम मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर कहा, उस पर भी चर्चा चल रही, जल्द ही बचे हुए पदों पर नियुक्ति होगी।

Related posts

एसटी, एससी अधिनियम-1989 के प्रावधान के तहत दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

newindianews

अबुज़र अंसारी की पहल से शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है NS फाउंडेशन

newindianews

ईडी, भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है : मोहन मरकाम

newindianews

Leave a Comment