New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘उमंग‘ का शुभारंभ किया…

Newindianews/Raipur: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर में पोषण देखरेख के तहत प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हितधारकों की भूमिका और समन्वय विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘उमंग‘ का शुभारंभ किया। कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विभागीय संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया, दिल्ली से आई यूनिसेफ की चाईल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट सुश्री वंदना कन्धारी, जिलों के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सचिव, बाल गृहों के अधीक्षक, विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य और पोषण देखरेख हेतु चयनित पोषक परिवार उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा विष्णुदेव सरकार द्वारा धान पर 1 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

newindianews

मुख्यमंत्री से रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

newindianews

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया

newindianews

Leave a Comment