New India News
देश-विदेशराजनीति

शनिवार देर रात लोकसभा चुनावों के लिए चौथी सूची जारी की कवासी लखमा उम्मीदवार

Newindainews/CG कांग्रेस ने शनिवार देर रात लोकसभा चुनावों के लिए चौथी सूची जारी की। बस्तर सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा उम्मीदवार होंगे। कवासी के नाम पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने मूहर लगा दी है। कवासी वर्तमान में सुकमा जिले की एकमात्र सीट कोंटा से विधायक हैं। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। बस्तर की सीट के साथ ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 7 में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बस्तर आरक्षित सीट है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर के अलावा कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में भी प्रत्याशी के नाम फाइनल होने थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी सिर्फ बस्तर के प्रत्याशी की घोषणा की थी। बाकी चार सीटों पर प्रत्याशी के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। उनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Related posts

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की हार के बावजूद, विकास उपाध्याय की बढ़ी ताकत

newindianews

रायपुर का श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा MBBS संस्थान बना

newindianews

रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

newindianews

Leave a Comment