Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
भाजपा नेता कुंठा के शिकार हैं, मनोचिकित्सक की सलाह लें- सुशील आनंद शुक्ला
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेता कुंठा के शिकार हैं, मनोचिकित्सक की सलाह लें- सुशील आनंद शुक्ला

Newindianews/Raipur: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण किये जाने की मांग पर भाजपा तिलमिला रही है तो इसका सीधा अर्थ यह है कि भाजपा के दबाव में ईडी विपक्ष को प्रताड़ित कर रही है।

कांग्रेस ने कुछ गलत नहीं किया और न कभी गलत को बर्दाश्त कर सकती। देश की जनता के सामने यह सच्चाई आ गई है कि मोदी सरकार हिटलर से भी आगे निकल गई है। भाजपा यह जान ले कि यह भारत है। यहां लोकतंत्र को कुचलने वालों के गलत इरादे रखने वालों को जनता उनके अंजाम तक पहुंचा देगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी नेता अपनी दयनीय स्थिति के कारण कुंठा के शिकार हैं। रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय से लेकर सभी भाजपा नेता अपने मनोभावों को सुधारने चिकित्सको की सलाह लें तो उनके लिए बेहतर होगा। वे सभी अवसाद में हैं कि जनता ने ठुकराया तो ठुकराया, उनकी पार्टी ने भी कहीं का नहीं छोड़ा। इसलिए वे तरह तरह की बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

Related posts

प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक पर जारी की सुचना

newindianews

रमन सिंह के बयान से स्पष्ट ईडी की कार्यवाही भाजपा की साजिश -कांग्रेस

newindianews

कोरबा में मनाया गया जनजातिय गौरव दिवस

newindianews

Leave a Comment