New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस नेताओं की दिल्ली मुख्यालय में चल रही बैठक, सीएम भूपेश बघेल समेत दिग्गत नेता शामिल

Newindianews/Delhi: खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय-ED में राहुल गांधी से पांच दिनों की पूछताछ हो चुकी है। एजेंसी ने अब गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच दो दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक कांग्रेस मुख्यालय में जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलना चाहती है। इसके लिए वह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया भी अपना रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए इस पर मंथन जारी है। बैठक में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में आंदोलन के रूपरेखा पर भी चर्चा हो रही है।

Related posts

राजधानी को ग्रीन सिटी बनाने 18 जुलाई से किया जाएगा सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ

newindianews

महिला बाल विकास मंत्री के पत्र पर इलाज के लिए 3.86 लाख रूपए की दी स्वीकृति

newindianews

राधिका खेड़ा भाजपा के इशारे पर झूठ बोल रही है

newindianews

Leave a Comment