New India News
Otherदेश-विदेश

श्री अमर परवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पहल के लिए परिवहन मंत्री का हृदय से आभार जताया

New India News/CG रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) द्वारा आयोजित 9वें राडा ऑटो एक्सपो के दौरान वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने की घोषणा का व्यापार जगत और उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है। इस निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया जा रहा है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर परवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पहल के लिए परिवहन मंत्री का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोड टैक्स में छूट से वाहन खरीदारों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।

9वां राडा ऑटो एक्सपो का आयोजन श्रीराम बिजनेस पार्क, रायपुर में 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस एक्सपो में देश और विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस और ऑन-द-स्पॉट बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आयोजकों के अनुसार, यह ऑटो एक्सपो न केवल वाहन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि राज्य में व्यापार, निवेश और रोजगार को भी नई गति देगा।

Related posts

44 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना की सुविधा प्रदान कर रही-मोहन मरकाम

newindianews

पार्षद व विधायक के काम से खुश जनता ने किया पुष्प वर्षा कर धन्यवाद

newindianews

सलमान रुश्दी के हमलावर हादी मतार पर हत्या के प्रयास का आरोप

newindianews

Leave a Comment