New India News
Otherराजनीति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

42.99 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का लोकार्पण एवं 19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का किया भूमिपूजन

New Indai News/CG मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिले को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य और 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने—

  • 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का लोकार्पण।

  • 6 करोड़ 39 लाख 6 हजार रुपए से लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारून नदी पर पुल निर्माण कार्य।

  • 28 करोड़ 53 लाख 29 हजार रुपए की लागत से खरसिया, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र में सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना, रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना एवं सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना के कार्य।

  • धरमजयगढ़ के बहिरकेला और लैलूंगा के लमडांड में 75-75 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

  • ग्राम कोनपारा (विकासखण्ड घरघोड़ा) में 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन।

  • धरमजयगढ़ के उपकेन्द्र खडग़ांव में 1 करोड़ 25 लाख रुपए से सीएसपीडीसीएल 33/11 केवी, 3.15 एमव्हीए कार्य का लोकार्पण किया।

इसके साथ—

  • 13 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपए की लागत से धौराभांठा, तमनार, लैलूंगा, घटगांव, घरघोड़ा, बाकारूमा और धरमजयगढ़ में पो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य।

  • 20 लाख 33 हजार रुपए में धरमजयगढ़ के स्थल कक्ष क्रमांक 643 आर.एफ. में वॉच टॉवर निर्माण।

  • 10 लाख 88 हजार रुपए में कक्ष क्रमांक 11 आर.एफ. कुमरता में पेट्रोलिंग कैम्प निर्माण।

  • धरमजयगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 54 लाख 95 हजार रुपए से पुलिया, सीसी रोड, फुट वे, आरसीसी पुलिया, शेड, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन एवं मंगल भवन के निर्माण कार्य।

  • लैलूंगा, धरमजयगढ़ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्रों में 3 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपए की लागत से 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन।

Related posts

राज्यपाल सुश्री उइके ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति की

newindianews

​​​​​​​मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ में अब हो सकेंगे तकनीकी आईडिया का पेटेंट

newindianews

लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने दी ये 10 गारंटियां सस्ती बिजली से लेकर फ्री इलाज…

newindianews

Leave a Comment