New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

श्री बालाजी हॉस्पिटल का 200 बिस्तरों का एडवांस सुपर स्पेशियालिटी कैंसर यूनिट तैयार मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज

New India News/CG छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में 200 बिस्तरों वाली एडवांस सुपर स्पेशियालिटी कैंसर यूनिट पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। इस अत्याधुनिक कैंसर संस्थान का उद्घाटन 28 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किया।

यह कैंसर यूनिट मध्य भारत के सबसे आधुनिक और तकनीक-संपन्न कैंसर उपचार केंद्रों में शामिल होगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के मरीजों को भी अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी।

एक ही छत के नीचे सभी सुपर स्पेशियालिटी सेवाएं

इस कैंसर यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह भटकना न पड़े। यहां एक ही छत के नीचे गैस्ट्रो, न्यूरो, गायनी, यूरो कैंसर के साथ-साथ नेफ्रो, थोरेसिक (छाती) और हेड एंड नेक कैंसर के विशेषज्ञ विभाग उपलब्ध रहेंगे।

विश्वस्तरीय मशीनें और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैंसर के सटीक और प्रभावी इलाज के लिए दुनिया की सबसे एडवांस तकनीकों को शामिल किया गया है—

  • ट्रू बीम (True Beam) रेडिएशन मशीन – अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी

  • हैल्सियन लीनियर एक्सेलरेटर व ब्रेकीथेरेपी – हाई-प्रिसिजन रेडिएशन इलाज

  • न्यूक्लियर मेडिसिन – PET-CT स्कैन, प्रोस्टेट कैंसर के लिए एडवांस थेरेपी व IOD थेरेपी

  • गामा नाइफ – बिना चीर-फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का इलाज 🧠

  • जांच केंद्र – 128 स्लाइस CT सिमुलेटर, ISCE हिस्ट्रोपैथोलॉजी व फ्रोजन सेक्शन

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर: ICU से बोनमैरो ट्रांसप्लांट तक

  • कुल 72 ICU बेड, जिनमें 40 बेड विशेष कैंसर ICU के

  • 4 एडवांस कैंसर ऑपरेशन थिएटर

  • 8 अत्याधुनिक बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट

  • 48 डेडिकेटेड कैंसर प्राइवेट वार्ड और डे-कीमोथेरेपी सुविधा

  • जटिल मामलों के लिए विशेष ट्यूमर बोर्ड रूम


आम आदमी के लिए कैशलेस इलाज की सौगात

इस यूनिट में इलाज को हर वर्ग के लिए सुलभ बनाया गया है—

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर का पूरी तरह मुफ्त इलाज

  • NTPC, NMDC और राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा



“हमारा लक्ष्य कैंसर मरीजों को विश्वस्तरीय तकनीक और मानवीय सेवा का संगम प्रदान करना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज न रुके।”

डॉ. देवेंद्र नायक, चेयरमैन, श्री बालाजी हॉस्पिटल ग्रुप्स

 यह नया कैंसर संस्थान न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

शनिवार देर रात लोकसभा चुनावों के लिए चौथी सूची जारी की कवासी लखमा उम्मीदवार

newindianews

26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा

newindianews

जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

newindianews

Leave a Comment