New India News
देश-विदेशराजनीति

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक हार्ट अटैक से निधन

Newindianews/Delhi इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने निजी चैनल के माधयम से बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे, जहां रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उनका शव दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में रखा है। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00 से 6:00 के बीच वर्सोवा में श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से… अंक 59

newindianews

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुए दो महत्वपूर्ण एमओयू 

newindianews

किसानों के मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, रामरतन को अगले दिन ही मिली धान की राशि

newindianews

Leave a Comment