Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से… - New India News
New India News
Other

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

जैतखाम निर्माण का 82 विकासखंडों में हुआ शिलान्यास,,,,,

हमर छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के कोड़ातराई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में चयनित 82 विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवडरिया,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की भी उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ का पहला पंजीकृत वाहन स्क्रेपिंग सेंटर राजधानी में शुरू,,,,,

हमर छत्तीसगढ़ की राजधानी में पंजीकृत पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर का शुभारंभ राज्य के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया।रायपुर ज़िले के ग्राम धनेली में यह स्क्रेपिंग सेंटर शुरू शुरू हुआ है।इस स्क्रेपिंग सेंटर के खुलने से 15 साल पुराने वाहनों को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।गौरतलब है कि 15 साल पुरानी गाड़ियों को आवश्यक रूप से स्क्रैप करने का निर्णय लिया जा चुका है।स्क्रेपिंग सेंटर का उदघाटन करते हुए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ को मध्यभारत के वाहन स्क्रेपिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।स्क्रेपिंग को बढ़ावा देने के लिए सेंटर को पूरी तरह से डीज़लीकृत किया गया है।इस सेंटर का संचालन मेटल कारपोरेशन औफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम में परिवहन सचिव एस प्रकाश ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ में सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक दिन है।

कम्युनिस्ट पार्टी ने बस्तर की 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार,,,,,

हमर छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव बेहद करीब हैं और कम्युनिस्ट पार्टी ने बस्तर से अपने पत्ते खोलते हुए बस्तर से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।गौरतलब है कि सीपीआई व सीपीएम दोनों पार्टी एक होकर चुनाव लड़ेंगी।सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पंडा ने बताया कि इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में मानते हैं।इसलिए सीपीआई 20 व सीपीएम 05 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।पहली सूची में सीपीआई के ही 07 प्रत्याशी मैदान में आए हैं और सभी बस्तर की सीटें हैं,जिनमें कोंटा-मनीष कुंजाम,कोंडागांव-जयप्रकाश नेताम,नारायणपुर-फूलसिंह कचलाम,चित्रकोट-रामूराम मौर्य,बीजापुर-पी लक्ष्मीनारायणपुर,दंतेवाड़ा-भीमसेन मंडावी तथा केशकाल-दिनेश मरकाम के नाम चुनाव मैदान में हैं।

हैरतअंगेज़ रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती मामले में डकैतों की गिरफ्तारी,,,,

हमर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बीते 19 सितंबर 23 को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी डकैती को जिस हैरतंगेज़ तरह से एक्सिस बैंक डकैती को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज दिया गया था।अब उसके डकैतों की गिरफ्तारियों में सफलता मिलने लगी है।गौरतलब है कि इस बैंक डकैती में 4 करोड़ 19 लाख और 5 करोड़ 62 लाख के 2 किलो 19 ग्राम वजनी सोने के जेवरातों की डकैती कर अलग-अलग वाहनों में सवार होकर फरार हो गए थे,उन डकैतों की गिरफ्तारियां दीगर राज्यों से हथियार सहित की जा रही हैं।छत्तीसगढ़ के डी जीपी अशोक जुनेजा ने पडौसी राज्यों के पुलिस अफसरों से सम्पर्क का मामले में सहयोग मांगा था और आईजी अजयकुमार यादव,डीआईजी रामगोपाल गर्ग,एसपी सदानन्द कुमार की मॉनिटरिंग व देखरेख में सीएपी अबिनव उपाध्याय ने 5 डकैतों को शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया था।अब इस शेरघाटी गैंग के 2 और डकैतों को बिहार-झारखंड राज्यों से हथियार समेत नीलेश जाधव व प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस डकैती में छत्तीसगढ़ पुलिस की सूझबूझ,टेक्निकल व इंटेलिजेंस टीमों की मैराथन पहल व टीम वर्क से कम समय में ज़बर्दस्त सफलता मिली है,जो सराहनीय मानी जा रही है।

दो मोटरसाइकल चोरों से 14 लाख की 15 बाइक्स बरामद,,,,

हमर छत्तीसगढ़ में महासमुंद ज़िला पुलिस ने सरायपाली थाना क्षेत्र से घूम-घूमकर मोटरसायकलों की चोरी करने वाले दो चोरों को हिरासत में लिया है,जिनके पास से 14 लाख कीमत की 15 बाइक्स बरामद की गई हैं।सरायपाली थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर महेंद्र वैष्णव व गोविंद वैष्णव को बाइक्स बेचने की फिराक में थे,इन्हें पुलिस की गठित टीम ने दबोच लिया और इनके कब्जे से 14 लाख की 15 बाइक्स बरामद किया है।चोरों ने पुलिस को बताया कि दोनों सरायपाली,बसना,सांकरा,सारंगढ़,रायगढ़ आदि जगहों से घूम-घूमकर बाइक्स की चोरी करना बताया।पूछताछ के बाद पुलिस ने इन दोनों चोरों को धारा 379 व 41(1/4) तथा 34 के तहत गिफ्तारी की है।

नशे की 6 लाख की 60 ग्राम हेरोइन सहित 2 सौदागर गिरफ्तार,,

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ ज़ोरदार अभियान एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन चलाया जा रहा है।इसी के मद्देनजर आमानाका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हीरापुर टाटीबंध में कुलविंदर सिंह व निशानजी को 60 ग्राम मादक द्रव्य हेरोइन(चिट्टा) बेचने की फिराक में पकड़ा,ज़ब्त मादक द्रव्य की कीमत 6 लाख 30 हज़ार रुपए आंकी गई है।आमानाका पुलिस के थाना प्रभारी संतराम सोनी की अगुवाई एवं आज़ाद चौक थाना पुलिस के आईपीएस सीएसपी मयंक गुर्जर के मार्गनिदेशन में कार्रवाई ओ अंजाम दिया है।इससे ज़ाहिर होता है कि नशे के कारोबार पर पुलिस चौकसी बरत रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी प्रखर गीतकार-शायर,गायक व अभिनेता संदीप तिवारी”राज” फरमाते हैं,,

“गांव की कच्ची दीवारों से पूछ रहा था कल कोई,कितने घर ढाए जाएं तब एक महल बन जाएगा”

Related posts

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यकारी आदेश और भारतीय समुदाय पर इसका प्रभाव

newindianews

इम्तियाज जलील की एक अपील और लाखो की तादाद में एक जुट हुआ मुस्लिम समाज मुंबई हाइवे हुआ जाम

newindianews

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने की मुलाकात

newindianews

Leave a Comment