New India News
Otherराजनीति

कांग्रेस ने मनाया बोरे-बासी दिवस, श्रमिकों को मिला सम्मान

Newinadiews/Raipur श्रमिक दिवस के अवसर पर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा शहीद स्मारक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों को श्रीफल, शॉल एवं टिफिन बॉक्स भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं छाया विधायक रायपुर दक्षिण कन्हैया अग्रवाल ने किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक देश के विकास की रीढ़ हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव श्रमिकों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है।” उन्होंने मनरेगा, शिक्षा और भोजन के अधिकार जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें श्रमिक विरोधी हैं, जिसके कारण श्रमिकों को अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि “श्रमिकों की मेहनत अनमोल है और उनके बिना विकास की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। कांग्रेस सदैव उनके हित में कार्य करती रही है।”

उपस्थित गणमान्य व कार्यकर्ता:

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलैन कामदार, सुरेश शुक्ला, शारिक रईस खान, नरेश गड़पाल, युगल पांडे, अब्दुल हैदर, अशरफ हुसैन, अजय अग्रवाल, पार्षद शेख मुशीर, मनीष दयाल, दीपा बग्गा, नवीन चंद्राकर, मो. अरशद, मो. शब्बीर, राहुल इंदुरिया, रवीन्द्र शुक्ला, पूनम यादव, इंटक नेता आशीष दुबे, वहीदुद्दीन, सैयद चिराग अली, रेशम अजगले, जिवराखन साहू, राहुल सिंह, गौरव एरी, गम्मन कौशिक, फणींद्र लाल बोस, भानू प्रताप सिन्हा, ईश्वरी साहू, हेमराज बघेल, अफ़रोज़ खान, राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागडेलवार, कल्पना सागर, राधिका रेड्डी, मल्लिका प्रजापति, मोहसिन खान, राजेश कटारे, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, मोहम्मद नईम, कमल भोई, मोहम्मद शफीक, कालू, अशफाक, सल्लू, अतायत अली, हेमंत, वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सोहेल सेठी बदलेंगे सीरत कमेटी की सीरत और सूरत’

newindianews

शारिक रईस खान ने मतदाता सूची में नाम कटौती को लेकर किया विरोध, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

newindianews

छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार में बेगुनाहों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी : कांग्रेस

newindianews

Leave a Comment