New India News
Other

मुस्लिम इंटेलेक्युअल फोरम द्वारा आयोजित कैरियर गाइडेन्स कैम्प में डॉ. मुबारक का वर्क शॉप और मेघावी छात्रों का सम्मान

Newindainews/CG मुस्लिम इंटेलेक्युअल फोरम (एम.आई.एफ) के द्वारा छात्र-छात्राओ एवं पालकों के लिये आयोजित कैरियर गाईडेन्स कैम्प में मुम्बई से पधारे विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद् मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मुबारक कापड़ी का उद्बोधन हुआ ।

प्रवक्ता ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की मानसिक्ता व रुझान समझना चाहिए और उनसे मित्रतापूर्ण संबंध रखें और हर विषय पर खुल कर बात करें ताकि बच्चे अपनी भावनाओं और विचारों को बांटने के लिए बाहरी व गलत लोगों का सहारा न लें जिस से उनके बिगड़ जाने का ख़तरा उत्पन्न होता है । माता-पिता जब तक बच्चो के साथ हर छेत्र में उनकी ताकत, हौसला और मोटिवेटर बन कर नहीं रहेंगे तब तक बच्चों का पूर्ण विकास संभव नहीं है। माता-पिता के आपसी वाद-विवाद बच्चों पर बड़ा बुरा असर डालते है इसलिए चाहिये कि माता-पिता एक आर्दश दम्पत्ति बन कर बच्चों के सामन रहें ।

छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दुनिया में इन्सानो के ईश्वर के बाद सबसे बड़े हितैषी माता-पिता, भाई बहन होते हैं, अपने बच्चों की हर छोटी-बड़ी जरूरतो के लिए माता-पिता हर तरह की कुरबानियाँ देते है जिसे इन्सान को कभी नहीं भूलना चाहिए । इन्सान अपनी पूरी जिन्दगी में माता-पिता के एहसानों का बदला अदा नही कर सकता अपनी बातों से प्रवक्ता ने धार्मिक किताबों और नज़रियो से पुष्ट किया । कार्यक्रम में मेघावी छात्रों का भी सम्मान किया गया | दो (पी.एच.डी) के साथ – साथ करीब 400 छात्रों का सम्मान हुआ साथ ही पिछले 30 सालो से मेघावी छात्रों का सम्मान कर हौसला बढ़ाने का काम कर रही है।

मुस्लिम इन्टेलेक्युअल फोरम के अध्यक्ष व अन्य सदस्यगणो ने पिछने तीन महीनों की मेहनत कर के इस सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें मुख्यतः सर्वश्री मुबारक गौरी साहब, हाजी शफीक , मोहम्मद शकील, एस एम हाशिम हाजी बशीर शेख मो. हसन, सैय्यद अकील ने अपना अथक योगदान दिया ।

Related posts

गौठान की महिलायें बाड़ी विकास में कर रही कमाल 2 महीने में खीरे की खेती से कमाई 90 हजार पार

newindianews

रायपुर रेलवे स्टेशन होगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

newindianews

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन एवं प्रशासनिक के बने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आज शाम 5 बजे पदभार ग्रहण समारोह

newindianews

Leave a Comment