New India News
समाज-संस्कृति

बिलासपुर मेरे लिए परिवार जैसा इसके लिए कुछ कर पाना सौभाग्य होगा – अभिषेक वर्मा

● साहित्यकार श्रीकांत वर्मा के 95 वीं जयंती श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिलासपुर पहँचे वर्मा परिवार
● उप मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज पहुँचे श्रद्धांजलि देने

New India News/Bilaspur/CG – प्रख्यात कवि व साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा के 95 वीं जयंती के स्मरण सप्ताह अवसर पर उनके पुत्र अभिषेक वर्मा अपनी धर्म पत्नी एंका वर्मा पुत्री निकोल वर्मा, पुत्र आदित्येश्वर वर्मा, अनादितेश्वर सहित शहर पहुँचे जहाँ उन्होने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिये तत्पश्चात वे होटल कोटियार्ड मैरियट में अपने संगठन शिव सेना के पदाधिकारियों सहित कार्यकताओं की बैठक लिए । शाम 04 बजे शहर के हृदय स्थल नेहरू चौक के समीप स्थित स्व. श्रीकांत वर्मा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये जहाँ उनके साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव व बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला ने भी उपस्थित होकर साहित्कार स्व. श्रीकांत वर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा स्व.श्रीकांत वर्मा साहित्यकार के साथ एक प्रणेता भी थे, राज्य सभा सांसद होने के दौरान उन्होंने बिलासपुर को एसईसीएल जैसे कई बड़ी सौगात दिए है।
होटल कोटियार्ड मैरियट में पत्रकारों के समक्ष अपने संबोधन में अभिषेक वर्मा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक शिव सेना एनडीए गठबंधन ने कहा बिलासपुर मेरे लिए परिवार जैसा है और इस शहर के लिए मैं कुछ कर पाया तो यह सौभाग्य की बात होगी साथ ही केंद्र सरकार से बात कर यहाँ के एयरपोर्ट को और भी विकसित किया जाएगा ।
कार्यक्रम के अंत मे कृष्ण कुमार यादव राजू ने स्व.श्रीकांत वर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार यादव राजू, बंटी सोंथालिया, वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर शर्मा आदित्या यादव , अखिलेश सोंथालिया सहित अन्य गणमान्य व समाज सेवी नागरिक पहुँचे हुए थे ।

Related posts

रायपुर : महिला सम्मान समारोह में शामिल हुई महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया

newindianews

भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन

newindianews

ईदगाह भाटा स्थित मोहम्मदी मस्जिद के युवा “सदर” जुबेर खान

newindianews

Leave a Comment