New India News
Otherदेश-विदेश

मर्डर मामले में मुख्य महिला आरोपी गिरफ्तार

Newinainews/Raipur राजधानी रायपुर में दो लोगों की हत्या मामले में मुख्य महिला आरोपी वृद्धि साहू को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी झुरूराम निषाद ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रहता है। प्रार्थी 16 जनवरी की रात्रि अपने घर में था रात्रि करीबन 10ः20 बजे शोरगुल सुनकर बाहर निकला वहां पर उपस्थित लोगों में किसी ने बोला कि गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिये है जिन्हें ईलाज हेतु अम्बेड़कर अस्पताल रायपुर ले गये है। प्रार्थी अस्पताल जाकर देखा तो उसके पुत्र गोकुल निषाद के पेट, कमर व छाती में काफी चोट लगी थी एवं जीतू के सीने व पसली के पास चोट लगी थीं एवं दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। गोकुलनंदन साहू, दीपक साहू व उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र गोकुल निषाद व उसके साथी जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दिये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 148, 149, 302, 120बी भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related posts

भाजपा किस मुद्दे पर और किसके नेतृत्व पर 2023 का चुनाव लड़ेगी ये बताये?

newindianews

मोहम्मद सिद्दीक प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

newindianews

बरसते पानी में सेवा का जज़्बा, सीरत कमेटी ने अस्पतालों में किया फल वितरण

newindianews

Leave a Comment