Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठकर शाहरुख खान ने फोड़ी थी दही हांडी, जन्माष्टमी पर किंग खान - New India News
New India News
देश-विदेशमनोरंजन

बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठकर शाहरुख खान ने फोड़ी थी दही हांडी, जन्माष्टमी पर किंग खान

Newindianews/MH:  देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग घर में पूजा कर रहे हैं और दही हांडी फोड़ रहे हैं. फिल्मी सितारे भी इस त्योहार को मनाते और दही हांडी फोड़ते हैं. इस बीच बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है. जिसमें अभिनेता दही हांडी फोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जन्माष्टमी के मौके पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है.

https://www.instagram.com/reel/Chb9JMVDdFQ/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में शाहरुख खान अपने दही हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिनेता को अपने बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठे हुए देखा जा सकता है. इस दौरान शाहरुख खान दही हांडी फोड़ रहे हैं. फोटोग्राफर के कैप्शन के मुताबिक शाहरुख खान के दही हांडी का यह वीडियो कोरोना महामारी के वक्त का है. सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि किंग खान लंबे ब्रेक के बाद जल्द सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं. वह अगले साल तीन फिल्म पठान, जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं. फिल्म पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. शाहरुख खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Related posts

मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पुनिया ने पदाधिकारियों के साथ की विभागों की समीक्षा…

newindianews

सैयारा” ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

newindianews

रायपुर का श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा MBBS संस्थान बना

newindianews

Leave a Comment