New India News
Other

रायपुर में दिखी गंगा जमुना तहजीब शिव शीतला मंदिर के ज्योति कक्ष का लोकार्पण किया मुस्लिम पार्षद ने

Newindianews/Raipur छत्तीसगढ़ प्रदेश की फिज़ाओ में इन दिनों जो धर्म का ज़हर घोलने कोशिशो के बिच रायपुर से बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है रायपुर में वार्ड क्रमांक 34 से पार्षद कामरान अंसारी ने कई वर्षो से रुके मंदिर भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया है जिससे वार्ड का तमाम लोग बहुत ही खुश नज़र आ रहे है खबर के अनुसार लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत श्री शिव शीतला मंदिर शिव चौक राजातालाब में वह के रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा जी एवं पार्षद कामरान अंसारी जी द्वारा ज्योति कक्ष का लोकार्पण किया गया। यह भवन विधायक आदरणीय कुलदीप जुनेजा जी के विधायक निधि से निर्माण किया गया है । इस अवसर पर मंदिर समिति के लोगो का कहना था की पूर्व के कार्यकाल में इस कक्ष निर्माण हेतु 2 बार आतिशबाजी एवं भूमि पूजा किया गया था पर इस कक्ष निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया गया । परंतु मुझे अवगत कराया गया तो विधायक कुलदीप जुनेजा के संज्ञान में लाने पर जिस पर विधायक जी ने तत्काल कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए , कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र वासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं मुझे (पार्षद कमरान अंसारी) तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया

Related posts

होटल ललित महल में होने वाले आयोजन पर इस बार शराब परोसने वाले कार्यक्रम के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

newindianews

दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

newindianews

नशीली दवाओं के विक्रय करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

newindianews

Leave a Comment