New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

अमित जोगी ने पाटन से भरा नामांकन, कहा- ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है

Newindianews/CG छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने दुर्ग जिले की पाटन सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उनके पास और भी कई विकल्प थे। वे चाहते तो किसी भी सेफ सीट से चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने दुर्ग जिले के पाटन को ही चुना, क्योंकि वहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सातवीं बार पाटन से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं अमित जोगी पहली बार दुर्ग जिले के पाटन से चुनावी चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर लिखा है कि

मैंने पाटन से आज अपना नामांकन भरा है। ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है। यह एक ताकतवर दाऊ ‘परिवार’ बनाम पाटन के गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा वर्गों के ‘अधिकार’ का चुनाव है।

मैं तो केवल चेहरा हूं, प्रत्याशी तो पाटनवासी हैं, प्रत्याशी तो पीएससी घोटाला पीड़ित हैं, आवास पीड़ित हैं, वादाखिलाफी पीड़ित हैं, नियमितीकरण पीड़ित हैं, शराबबंदी पीड़ित हैं। मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध, इन सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

Related posts

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वविद्यालय परिसर में मौल श्री का पौधा रोपण किया

newindianews

कांग्रेस ने 57 साल में आदिवासियों की अनदेखी की, विकास के लिए कुछ नहीं किया : डिप्टी सीएम अरुण साव

newindianews

राजधानी रायपुर की SRK यूनिवर्स “जवान”की रिलीज में करेगी बिग सेलिब्रेशन

newindianews

Leave a Comment