New India News
Otherअर्थजगत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब दो डॉलर प्रति बैरल की तेजी

इसका असर घरेलू बाजार में जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है.

Newindianews/Delhi अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब दो डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई है. इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन यूपी और बिहार में इसके भाव बदल गए हैं. यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता होकर 96.26 रुपये और डीजल 30 पैसे घटकर 89.45 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा पटना में पेट्रोल का रेट 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर और डीजल 32 पैसे लुढ़ककर 94.04 रुपये लीटर हो गया है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर.

रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

Related posts

राशन कार्ड का नही हुआ ई-केवाईसी व नवीनीकरण तो जल्द करा लें

newindianews

भाजपा भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांग ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस को सौंपे – मोहन मरकाम

newindianews

A Complete Guide to Choosing the Best Vitamin C Serum for Your Skin

newindianews

Leave a Comment