Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस - New India News
New India News
मनोरंजन

सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस

Newindianews/Delhi खबरों के अनुसार पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

बीते दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि- तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

रेकी करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर उसने सलमान खान के घर की रेकी थी।

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Related posts

CG सुपरस्टार करण खान को फैंस की भीड़ ने घेरा सिक्योरिटी में बॉउन्सरों के छूटे पसीने…

newindianews

महापौर एजाज ढेबर ने सफाई मित्रों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर की नाले की सफाई

newindianews

छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार कारन खान का चम चम सांग हुआ हिट…

newindianews

Leave a Comment