New India News
नवा छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Newindianews/Raipur:  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 8 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों, शिक्षाविदों, शिक्षा से जुड़े सभी लोगों, संस्थाओं और अध्ययनशील विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ. टेकाम ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राज्य में भी प्रतिवर्ष साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन से प्रदेश में साक्षरता सप्ताह का आयोजन भी प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा है कि साक्षरता वह शक्ति है जिससे हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। शिक्षा हमारे जीवन में बदलाव लाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रौढ़ शिक्षा और जीवंत पर्यन्त शिक्षा को महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। अब प्रौढ़ शिक्षा के स्थान पर ‘सबके लिए शिक्षा’ का उपयोग किया जायेगा। इस वर्ष से ‘‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’’ प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और अंक ज्ञान जीवन कौशल जैसे डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, विधिक साक्षरता, बुनियादी शिक्षा, सतत् शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम को शामिल किया गया है। डॉ. टेकाम ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता हेतु यह आवश्यक है कि शिक्षकों के साथ पालक भी बच्चों की शिक्षा में योगदान दें।  मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शिक्षा विभाग के सभी निकायों और शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे स्वयंसेवी भावना से स्वयं सेवी शिक्षक बनकर शिक्षा से वंचित व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अपना अमूल्य योगदान दें।

 

Related posts

राजधानी में होगा दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड का आयोजन,

newindianews

डीएमएफ मद की राशि खनन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावित जिलों के साथ ही नवगठित जिलों में प्राथमिकता के साथ की जाएगी आवंटित: मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती “सदभावना दिवस” पर स्मरण करते हुए दी श्रद्धांजलि

newindianews

Leave a Comment