New India News
Otherदेश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीतिसमाज-संस्कृति

‘हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन की भागीदारी दिख रही है। इसी कड़ी में गत दिवस रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय मूकबधिर स्कूल के बालक और बालिकाओं ने ‘हमर तिरंगा’ थीम तथा अन्य विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग बनाई। इन विद्यार्थियों को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान श्री कृष्णा साहू, द्वितीय पुरस्कार श्री दुर्गेश कौशिक और तृतीय पुरस्कार श्री लुकेश्वर ने अर्जित किया। माध्यमिक एवं प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान गगन साहू, द्वितीय पुरस्कार श्री चित्रांश और तृतीय पुरस्कार श्री युगेश ने अर्जित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दृष्टिबाधित श्री कुशल निषाद को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रभारी अधीक्षक श्री त्रिपाठी, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. गुप्ता तथा विद्यालय के स्टाफ, ड्राइंग शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

newindianews

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की कल्पना करते हुए वे चाहते थे कि हमारे गांव हर तरह से ताकतवर बनें : मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

महापौर, पार्षद की उपस्थिति में लगी प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों की बोली हुआ सूर्य कप का आगाज़

newindianews

Leave a Comment