New India News
नवा छत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की।

Newindinews/Raipur राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डब्ल्यू.सी.आर.सी. फेस्ट 2022 लंदन में श्री ढिल्लन ब्रिटिश संसद में सभा को संबोधित करेंगे।

इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल सुश्री उइके ने कैप्टन ढिल्लन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने श्री ढिल्लन से राज्य की कला-संस्कृति को भी लंदन यात्रा के दौरान वहां प्रसारित करने को कहा। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके से श्री ढिल्लन ने शिक्षा और उसके विकास के संबंध में चर्चा की।

Related posts

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के निमंत्रण के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे कौशल्या माता मंदिर

newindianews

जांजगीर-चाम्पा : जब गुस्से और तनाव के बदले कलेक्टर ने घोल दी मुँह में मिठास और ला दी चेहरों पर मुस्कान

newindianews

केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के हक का पैसा नहीं दे रही है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

newindianews

Leave a Comment