New India News
नवा छत्तीसगढ़

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जताया दुःख

Newindianews/Raipur : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान जब वे भाषण दे रहे थे तभी आबे पर आज सुबह हमला हुआ | हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। विनम्र श्रद्धांजलि। आतंक की यह घटना निंदनीय है और दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए…

newindianews

रायपुर : टिफिन सेवा से 650 गर्भवती व शिशुवती माताओं की सेहत की देखभाल

newindianews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधिसम्मत प्रयासों से 12 जाति समूह अनुसूचित जनजाति में शामिल हुये

newindianews

Leave a Comment