New India News
देश-विदेशराजनीति

CM भूपेश बघेल ने शिमला से इन 10 गारंटियों को लांच किया

Newindianews/Delhi चुनावी शुरवात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा हो चुकी है हिमाचल प्रदेश में इस साल नवम्बर के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है. जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के तमाम राजनैतिक दल सक्रियता से जनता को लुभाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहें है. जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश 12 जिले है, जिनमें इस साल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है. वर्तमान में यहाँ भाजपा की सरकार है. वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने 68 में विधानसभा सीटों में से 44 और बहुमतसीटों पर कब्ज़ा जमाया था और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई थी। हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर कांग्रेस और बीजेपी ही काबिज रही है. आपको बता दे जबकि मुकाबलें में कई बार तीसरा दल भी शामिल रहा है. हिलोपा, कमुनिस्ट पार्टी व बहुजन समाज पार्टी सहित कई दलों ने चुनाव लड़ें लेकिन लोगों ने कभी तीसरे फ्रंट को स्वीकार ही नहीं है. इस बार तीसरे फ्रंट के रूप में आम आदमी पार्टी ने एंट्री मारी है जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन चुका है। हिमाचल कांग्रेस ने 10 गारंटियों के साथ चुनावी ताल ठोक दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने शिमला से इन गारंटियों को लांच किया। इसी के साथ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

कांग्रेस की 10 गारंटी
कांग्रेस ने सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन बहाल करने, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 5 लाख युवाओं को रोजगार, फलों के दाम तय करने का अधिकार बागवानों को देने का वादा किया है।

Related posts

VILLAGERS AROUND LAKE ENCOURAGED TO BUILD GOOD ENVIRONMENT FOR FISH

newindianews

रायपुर–बिलासपुर हाइवे पर सुरक्षा और सुविधा के लिए बड़े सुधार, ब्लैक स्पॉट्स में अंडरपास–सर्विस लेन निर्माण

newindianews

मुख्यमंत्री 07 अक्टूबर को चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे लोकार्पण

newindianews

Leave a Comment