New India News
देश-विदेशराजनीति

रविन्द्र चौबे ने कहा अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं

Newindianews/Bilaspur एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के कृषि, जलसंसाधन और पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। मंत्री ने झारखण्ड के विधायकों का छ्त्तीसगढ़ में होने के सवाल पर कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार  राज्यों के सरकार को अस्थित कर रही है। झारखण्ड के पहले महाराष्ट्र में क्या हुआ सबको मालूम है। यदि कोई अपने विधायकों को सुरक्षित रखता है तो इसमें बुराई क्या है। क्या छत्तीसगढ़ सरकार को भी अस्थिर कर रहे हैं। चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की इसकी कल्पना भी ना करे। हम 71 के बहुमत से सरकार चला रहे हैं। जिस तरह से भूपेश सरकार चल रही है। आगामी चुनाव में हम 75 से अधिक सीट पाएँगे।

 मंत्री चौबे ने कहा कि पन्द्रह साल राज्य में भाजपा की रमन सरकार थी। फिर चुटकी क्यों नही बजी। सवाल उठता है कि फिर बस्तर में रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों तक नक्सलियों की समान्तर सरकार चल रही थी। नेशनल हाइवे से दो किलोमीटर दायरे में कोई आ जा नहीं सकता था। सारकेगुड़ा में 74 जवानों की हत्या हुई। मदनवाड़ा में आईपीएस चौबे समेत 19 जवानों को नक्सलियों ने मारा। झीरम में कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गयी। 32  लोगों का जनसंहार हुआ। इसका जवाब अमित शाह क्या दे पाएंगे।

मंत्री ने दुहराया कि पन्द्रह साल बस्तर में नक्सलियों की समान्तर सरकार चली। आज नक्सली प्रदेश के अबूझमाड़, नारायणपुर और ओरछा के कुछ भागों में सिमटकर रह गए हैं। भूपेश सरकार जल्द ही नक्सल समस्या को खत्म करेगी।

कर्मचारी हड़ताल से कब लौट रहे हैं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटेंगे। औकात के सवाल पर रविन्द्र चौबे ने बताया कि मंत्री ने बाद में  खेद के साथ स्टेटमेन्ट भी दिया है। उन्होने स्पष्ट कहा कि शब्दों के चयन में त्रुटि हुई है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी सरकार बदलें। छत्तीसगढ़ की औकात भी बदलेगी..कर्मचारियों की समस्या भी खत्म हो जाएगी। रविन्द्र चौबे ने कहा कि अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं। इसके बाद कुछ कर पाएंगे।

इस दौरान मंत्री ने जिला पंचायत में अग्नि काण्ड मामले में जांच की बात कही। रविन्द्र चौबे ने बताया कि कृषि उपज मण्डी मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। सड़क की स्थिति और चाकूबाजी मामले में जवाब दिया।

Related posts

भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में पुनः हिटलर शाही शुरू – कांग्रेस

newindianews

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61

newindianews

पीएससी घोटाले के गुनहगारों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, बोले कि सबको हिसाब देना होगा

newindianews

Leave a Comment