New India News
राजनीति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान

Newindianews/Raipurअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसको देखते हुए आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि देश में बढ़ती हुई महंगाई और भाजपा के कुशासन एवं गलत नीतियों के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जन जागरण अभियान चलाने जा रही है इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता शहर भर में पदयात्रा जनसभा कर भाजपा की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
आम आदमी भी इस अभियान से जुड़ सके इसके लिए टोल फ़्री न 1800 212 000 011 जारी किया गया है जिसमें मीस काल देकर जुड़ा जा सकता है।
इस अभियान के साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यता महाअभियान को भी बूथ स्तर तक जाकर चलाया जाएगा।
आज की इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी माधव साहू अशोक ठाकुर नवीन चंद्राकर दाऊ लाल साहू देव कुमार साहू दीपा बग्गा सचिन शर्मा सुनील भुआल प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Related posts

नितिन नवीन और भाजपा बयानबाजी करने के बजाय माफी मांगे – मोहन मरकाम

newindianews

अड़ानी मामले में JPC (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी)जाँच कराये मोदी सरकार-बीवी श्रीनिवास

newindianews

देश के नवनिर्माण मे, देश के विकास मे सत्य और अहिंसा के दम पर करोड़ो भारतीयो को एकत्रित करके देश को आजादी दिलाई : मोहन मरकाम

newindianews

Leave a Comment