New India News
राजनीति

नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रचा अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल

New India News |CG छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का नेतृत्व न केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों तक सीमित है, बल्कि उनकी सरलता, संवेदनशीलता और आत्मीय व्यवहार ने उन्हें जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है।

ऐसा ही एक मार्मिक और अविस्मरणीय दृश्य आज जांजगीर-चांपा जिले के हेलीपैड पर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन वर्षीय बालिका सृष्टि पांडेय को अपनी गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा। इस आत्मीय क्षण ने वहाँ मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

किसान पिता ने कहा – यह पल जीवनभर नहीं भूलेंगे

ग्राम भणेसर निवासी किसान श्री योगेंद्र पांडेय अपनी नन्ही बेटी सृष्टि को लेकर विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही सृष्टि पर पड़ी, उन्होंने मुस्कराते हुए उसे गोद में उठा लिया। सृष्टि की मासूम मुस्कान और मुख्यमंत्री की आत्मीयता ने पूरे माहौल को मानवीय संवेदना से भर दिया।

“मुख्यमंत्री जी ने जब मेरी बेटी को गोद में लिया, वह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल याद बन गया। हम जीवन भर इस क्षण को नहीं भूलेंगे,” — भावुक होकर बोले सृष्टि के पिता श्री पांडेय।

सृष्टि की खुशी ने सबका मन मोह लिया

नर्सरी कक्षा की छात्रा सृष्टि जब मुख्यमंत्री से मिली, तो उसकी आंखों में चमक और उत्साह देखने लायक था। सृष्टि एक साधारण कृषक परिवार से आती है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और वह स्वयं शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का यह मानवीय पहलू छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अलग पहचान बना रहा है — जनता से जुड़ाव और स्नेह से भरा व्यवहार।

Related posts

कन्हैया बने रायपुर लोकसभा के समन्वयक

newindianews

माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं : श्री भूपेश बघेल 

newindianews

छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सांसदों संग सौजन्य भेंट

newindianews

Leave a Comment