Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा मुझे किसी ने बताया. इस तस्वीर में एक गरीब कहता है कि मेरे पास तिरंगा है, लेकिन घर नहीं - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा मुझे किसी ने बताया. इस तस्वीर में एक गरीब कहता है कि मेरे पास तिरंगा है, लेकिन घर नहीं

Newindainews/Delhi महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि हम देश में इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, लेकिन हम सब को ये सोचने की जरूरत है कि आज आखिर लोकतंत्र 75 साल बाद कितना बचा हुआ है. ठाकरे ने आगे कहा कि आजकल माई-बाप सरकार ने घर घर तिरंगा लगाने के लिए कहा है, लेकिन इसपर एक तस्वीर मैं साझा करता हूँ, मुझे किसी ने बताया. इस तस्वीर में एक गरीब कहता है कि मेरे पास तिरंगा है, लेकिन घर नहीं. लोगों के पास घर नहीं है और केंद्र सरकार घर-घर तिरंगा की बात कर रहे हैं. डीपी पर तिरंगा लगाना आनंद की बात है, लेकिन जो लोग अपना घर छोड़कर देश की रक्षा करने के लिए सरहद पर खड़े हैं, उनके बजट में कटौती करने की बात करना दुर्भाग्य है.
अगर आप सेना के लोगों को कम करोगे तो फिर हथियार किसे दोगे. उन्होंने आगे कहा कि आज स्थिति ये है कि सेना में युवाओं की भर्ती के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं. लेकिन राज्यों में सरकार गिराने के लिए आप पैसे हैं. ठाकरे ने चीन और अरुणाचल प्रदेश का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि आज लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन हमारी जमीन में घुस रहे हैं, ऐसे में सिर्फ घर पर तिरंगा लगाने से चीन हमारी जमीन से वापस नहीं चले जाएगा.
घर के साथ-साथ दिल में भी तिरंगा होना चाहिए. उन्होंने इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने के बयान पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नड्डा राज्य की पार्टियों को खत्म करने की बात कर रहे हैं. इसपर लोगों को विचार करना चाहिए.

Related posts

शहर के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ करें काम -उप मुख्यमंत्री, अरुण साव

newindianews

भारतीय किसान यूनियन में टूटः राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बोले- किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है

newindianews

राजनाथ सिंह ने कहा- ”भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई”

newindianews

Leave a Comment