New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दुर्ग अंतागढ़ ट्रेन उद्घाटन में नहीं बुलाना छत्तीसगढ़ का अपमान

Newindianews/Raipur दुर्ग से अंतागढ़ तक शुरू हुई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नहीं बुलाकर मोदी सरकार ने तय प्रोटोकाल का उल्लघन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि अबूझमाड़ से होकर दुर्ग से अंतागढ़ चलने वाली ट्रेन राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। इस ट्रेन को शुरू करने में राज्य सरकार ने रेल्वे को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करवाई। कांग्रेस सरकार में जब यह परियोजना शुरू हुई और पूरी हुई परियोजना को करने में राज्य सरकार ने हर संभव मद्द किया है। इसके बावजूद रेल्वे मंत्रालय प्रदेश की तीन चौथाई बहुमत से चुनी सरकार के मुखिया से इस ट्रेन का शुभारंभ नहीं करवा कर प्रदेश की जनता का अपमान की है। मुख्यमंत्री प्रदेश में थे संयोग से उनका कांकेर जिले में कार्यक्रम भी था। रेल्वे को मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाने पहल करना था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार दलगत भावना से हटकर कार्य नहीं करती है। हर मामले में छत्तीसगढ़ साथ सौतेला एवं भेदभाव पूर्व व्यवहार किया जाता है। यदि प्रदेश के वनांचल रेल्वे की सुविधा शुरू हो रही है तो प्रदेश के मुखिया को वहां उद्घाटन के लिये बुलाया जाना था। रेल्वे ने सामान्य प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम 03 से 06 फरवरी 2023

newindianews

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त

newindianews

सितंबर में 112 दवाएं मानक पर फेल, छत्तीसगढ़ से मिली एक नकली — CDSCO का ड्रग अलर्ट जारी

newindianews

Leave a Comment