Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
आमिर ख़ान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार पर कहा, फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है. - New India News
New India News
देश-विदेशमनोरंजन

आमिर ख़ान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार पर कहा, फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है.

Newindianews/Delhi: फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए ट्विटर पर किए गए कई पोस्ट में 2015 के एक विवाद को याद दिलाया गया है. उस वक़्त आमिर ख़ान ने कहा था कि वह भारत में ‘असहिष्णुता’ बढ़ने की कई घटनाओं के चलते सतर्क हो गए हैं और उनकी तत्कालीन पत्नी किरण राव ने सुझाव दिया था कि उन्हें संभवत: देश छोड़ देना चाहिए.

अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार करने का ट्विटर पर अभियान चलाए जाने के बीच दर्शकों से इस फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है.

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सैकड़ों पोस्ट डाले गए हैं. हालांकि, इस फिल्म का समर्थन करने की अपील करते हुए भी कुछ लोगों ने पोस्ट किए हैं. यह हॉलीवुड की 1994 की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है.

गोरतलब है की 57 वर्षीय आमिर खान ने रविवार की रात एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘बायकॉट बॉलीवुड… बायकॉट आमिर खान… बायकॉट लाल सिंह चड्ढा…‘हैशटैग’ चलाए जाने से मैं दुखी महसूस कर रहा हूं.’

Related posts

मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह,  ईंट निर्माण से तीन सालों में साढ़े तीन लाख की कमाई

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ़ इक़बाल की कलम से अंक 54

newindianews

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत स्थानीय प्रेस के कार्यक्रम में हुए शामिल छोटे बच्चों को मेहंदी लगाई

newindianews

Leave a Comment