New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

मक्का-मदीना पवित्र हज यात्रा पूरी कर वापस हुए राज्य के हाजी

Newindianews/Raipur छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन  मोहम्मद असलम खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से मक्का-मदीना की पवित्र हज यात्रा पर गए हुए हज यात्रियों का काफिला आज स्वदेश वापस लौटा।  सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर एसवी 5760 से अपरान्ह 4.30 बजे मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट पहुंचे 379 हज यात्रियों के काफिले में 201 पुरुष एवम 178 महिला हज यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम-जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में सभी हाजियों का राज्य हज कमेटी द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। हज यात्रियों ने हज यात्रा के दौरान बेहतर प्रबंध के लिए राज्य हज कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, सचिव साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य कारी अशफाक अंजुम, कारी डॉक्टर इमरान अशरफी, शमीम अख्तर, मोहम्मद जिशान, राज्य हज कमेटी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग

newindianews

छात्राओं ने जाना छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यप्रणाली

newindianews

सितंबर में 112 दवाएं मानक पर फेल, छत्तीसगढ़ से मिली एक नकली — CDSCO का ड्रग अलर्ट जारी

newindianews

Leave a Comment