Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर डोम शेड निर्माण, ₹25000 सहायता राशि व स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते बोर खनन की घोषणा की - New India News
New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर डोम शेड निर्माण, ₹25000 सहायता राशि व स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते बोर खनन की घोषणा की

Newindianews/Raipur लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुरी में दो दिवसीय राम चरित मानस गान आनंद महोत्सव में शामिल हुए। इसी के अतिरिक्त पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 07 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर भवन निर्माण का लोकार्पण किया।

दो दिवसीय रामचरित मानस गान आनंद महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर मानस मंच के सामने डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ₹25000 सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। वही इस स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भक्त माता कर्मा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी जामुल में बोर खनन की घोषणा की। वहीं सफल आयोजन के लिए पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आयोजक श्रमिक कल्याण मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने वार्ड क्रमांक 7 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर जामुल वासियों को बधाई दी। वही उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर के बन जाने से अब बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन यहां हो सकेंगे। साथी किसी भी तरह की आवश्यकता को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि आपकी सभी मांगों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान जामुल नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर, पार्षद श्री संजय देशलहरे, पार्षद श्री गुल्ली साहू, पार्षद श्रीमती अश्विनी साहू, कांग्रेस नेता श्री करीम खान, श्री हीरा वर्मा, श्री प्रशांत ठाकुर समेत जामुलवासी उपस्थित थे।

Related posts

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

अफ़ग़ानिस्तान में भुखमरी के हालात, कैसे निपटेगा तालिबान…?

newindianews

पंजाब में 184 VIP की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी वापस, भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला

newindianews

Leave a Comment