New India News
देश-विदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ की शराब चढ़ती नहीं…! मैं तो पीता नहीं, नेताम जी ने पी होगी तभी बता रहे होंगे : सीएम बघेल

Newindianews/Raipur उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव प्रचार के बाद बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौटे. इस दौरान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिये. सीएम बघेल ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी के पास धर्मान्तरण और साम्प्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है. चुनावी मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि एक बात तो तय है कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में हारने वाली है. पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव से ये बातें साफ हो चुकी हैं कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है. दो चरण के चुनाव से ये स्पष्ट हो गया है कि अमित शाह जी योगी जी को निपटा दिये.

वहीं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के छत्तीसगढ़ की शराब न चढ़ने के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मैं तो शराब पीता नहीं, तो मुझे इसका अनुभव नहीं है. नेताम जी पीकर बता रहे होंगे तो मुझे नहीं पता. दरअसल बुधवार को बीजेपी नेता और राजयसभा सांसद रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ की शराब चढ़ती नहीं है. यहां शराब के नाम पर पानी बेचा जा रहा है. यह कहते हुए उन्होंने सरकार की व्यवस्था और स्वास्थ्य दोनों पर सवाल खड़े किये थे

नवा रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसानों की जो वाजिब मांगे हैं, उन्हें मानने में हमें कोई आपत्ति नहीं. कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों की स्थानीय कुलपति की मांग का बघेल ने भी समर्थन किया. उन्होंने स्थानीय कुलपति की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जब राज्य में इतने प्रतिभावान लोग हैं तो उन्हें कुलपति क्यों नहीं बनाया जा रहा है? राजयपाल को इस मामले को देखना चाहिए.

सीएम ने प्रदेश में उत्पन्न खाद संकट पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि राज्यों को खाद केंन्द्र सरकार उपलब्ध कराती है. राज्य सरकार केवल अपना कोटा भेज सकती है. केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का कोटा पूरा नहीं करा रही है. अब ऐसे में किसानों के सामने खाद संकट खड़ा होगा ही. भारत सरकार चाहती है कि उत्पादन घट जाए, इसलिए संकट पैदा किया जा रहा है. पलायन के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को सफलता मिल रही है. लोगों को भूमिहीन न्याय योजना का लाभ मिल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से पलायन में कमी आयी है.

Related posts

समूह की महिलाओं ने चुनी प्रकृति संग प्रगति की राह

newindianews

राज्य के 14 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, इन अस्पतालों में अब तक 41 हजार से अधिक डायलिसिस सेशन किए जा चुके

newindianews

रविन्द्र चौबे ने कहा अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं

newindianews

Leave a Comment