New India News
अर्थजगतदेश-विदेश

युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

Newindainews/CG  छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में 34 नए नालंदा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। ये अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन न केवल बड़े शहरों में, बल्कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर और पेंड्रा जैसे दूरस्थ इलाकों में भी खोले जाएंगे।

नगरीय प्रशासन विभाग ने इन परिसरों के लिए 237.58 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इनमें से 10 शहरों में 500 सीटर और 22 शहरों में 250 सीटर लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। यहां युवाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की सुविधा, उत्कृष्ट पुस्तकें और शांत अध्ययन वातावरण मिलेगा। रायगढ़ में सीएसआर से 700 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण प्रगति पर है, जो प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नालंदा परिसर सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि ये सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरियां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस पहल से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर निर्माण के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा

Related posts

सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

newindianews

मोहर ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया आभार

newindianews

रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर ने कबीरधाम जिले के पहले “कृष्ण कुंज“ का किया लोकार्पण

newindianews

Leave a Comment