New India News
देश-विदेशराजनीति

डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं को सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने से मना किया था जो नाम सार्वजनिक होने से तिलमिला रहे हैं

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेकर भाजपा नेता झूठ की राजनीति करते है…

Newindianews/Raipur प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान बेचने वाले किसानों के नाम सार्वजनिक होने पर टीका टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान पैदा करना, धान बेचना और किसानों का धान खरीदना गर्व करने की बात है। आखिर भाजपा के नेता धान बेचने की जानकारी किस से छिपाना चाहते हैं? क्या रमन सिंह नही चाहते कि उनके द्वारा बेची गई धान की जानकारी जनता को पता चले या उनके केंद्रीय नेताओ को मामलू पड़े? क्या भाजपा नेताओं को प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को धान बेचने से मना किया था?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना बिना भेदभाव के सभी किसानों को लाभान्वित कर रही है। लाभार्थीयो की सूची में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल है। चालू खरीफ वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनके पुत्र अभिषेक सिंह राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, गुहाराम अजगले, विजय बघेल, संतोष पांडेय, लता उसेंडी सहित 200 से अधिक भाजपा नेताओं ने धान बेचकर अच्छी खासी लाभ अर्जित की है। यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के हित में चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं का चलते ही संभव हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा शुरू की गए किसान सम्मान निधि योजना किसानों में भेदभाव करती है किसानों को दी हुई किसान सम्मान निधि की राशि को वापस लेने नोटिस भेजती है। मोदी सरकार के किसान सम्मान निधि का लाभ राज्य में धान बेचने वाले अधिकांश भाजपा नेताओं को नहीं मिलता। क्योंकि मोदी सरकार की योजना भेदभाव पूर्ण और धोखेबाजी की योजना है योजना की शुरुआत में राज्य के 32 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि मिला था जिसमें धीरे-धीरे मोदी सरकार ने कटौती कर दिया है अब राज्य के शत प्रतिशत किसानों को किसान सम्मान निधि नही मिलता है।

Related posts

मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन सहबैठक का सफल आयोजन

newindianews

इस गांव के गरीब किसानो को मिली राहत मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला सहकारी बैंक दी स्वीकृत

newindianews

CM भूपेश बघेल की छवि, मंत्री अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री मो. अकबर को बताया विकास पुरुष

newindianews

Leave a Comment