Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-‘जो देश में असुरक्षित महसूस करता है, वो देश की सुरक्षा क्या करेगा’ - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-‘जो देश में असुरक्षित महसूस करता है, वो देश की सुरक्षा क्या करेगा’

Newindianews/Raipur रोज प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले में नया मोड़ ले रहे है। एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सुरक्षा मुद्दे पर जम कर सरकारी एजेंसी पर हमला बोल था। पीएम के भठिंडा में दिए हुए बयान पर भी सीएम भूपेश ने पलटवार किया था। मगर आज फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा पर एक बेहद बड़ा सवाल उठा दिया है। आपको बता दे पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पर लग रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आयोजित सभा में ज्यादा लोग नहीं थे, तो प्रधानमंत्री वहां कैसे जाते? यह आरएसएस और बीजेपी के षड्यंत्र का हिस्सा है, राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री किस हद तक नीचे गिर सकते हैं, ये जनता को पता है।

इसी कड़ी में आगे सीएम भूपेश ने पीएम पर वार करते हुए कहा कि क्या भारत के प्रधानमंत्री को अपनी ही सुरक्षा एजेंसी पर विश्वास नहीं है। भारत किसानों का देश है, और आपको अपने ही किसानों से खतरा है। ये देश सुरक्षित हाथों में नहीं है, सीमाएं असुरक्षित हैं, किसान आंदोलनरत हैं, बेरोजगारी ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है।

निकाय चुनाव को लेकर भी बोले सीएम

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नगरी निकाय में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई, इस जीत से कांग्रेस की पकड़ और मजबूत हुई। भाजपा ने धर्मांतरण और सांप्रदायिकता को लेकर जहर घोलने का प्रयास किया, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया, अब उनके पास कोई भी हथियार नहीं बचा।

Related posts

गिरीश दुबे, शरीक रईस खान, पार्षद कामरान अंसारी, समेत कई वरिष्ठ नेता व पत्रकार भी पहुंचे कांग्रेसी नेता के यहाँ इफ्तार पर

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 87

newindianews

ग़ाज़ा युद्धविराम पर हमास-इज़रायल वार्ता फिर विफल, मानवीय संकट और गहराया

newindianews

Leave a Comment