Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने भिलाई 3 चरोदा निगम के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और पार्षदों को जीत की बधाई दी - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने भिलाई 3 चरोदा निगम के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और पार्षदों को जीत की बधाई दी

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने नवनिर्वाचित श्री निर्मल कोसरे और श्री कृष्णा चंद्राकर को महापौर और सभापति पद के लिए मुंह मीठा कराकर दी बधाई

अहिवारा विधायक एवं पीएचई मंत्री ने विधानसभा क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया

Newindianews/Durg लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और अहिवारा विधायक गुरु रूद्र कुमार से आज भिलाई-3 स्थित निवास कार्यालय में भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति समेत कॉन्ग्रेस पार्षदों ने पहली मुलाकात की। मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और सभी पार्षदगण को निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को जीत के साथ नववर्ष की बधाई देते हुए निगम के विकास में नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षदों से पूरी विनम्रता के साथ सहानुभूतिपूर्वक निगम के विकास के लिए कार्य करने को कहा ताकि निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके और नागरिकों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिल सके।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा उनकी मांगों को पूरा करने ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। ताकि आने वाले समय में आम जनता का पूरा सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी के कार्यक्रमों, नीतियों और जनहितकारी कार्यों के से प्रेरित होकर आम जनता ने हमारा साथ दिया है। नगरीय निकायों के पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे आम जनता की अपेक्षा के अनुरूप सतत संपर्क में रहते हुए अपने दायित्व को पूरा करें। इस दौरान उन्होंने कहा इस चुनाव की जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है इसलिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, पूर्व सभापति श्री विजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज मढरिया, श्री राजेश दाडेकर समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गण समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related posts

भारत-जापान साझेदारी से बदलेगी दुनिया की तस्वीर: पीएम मोदी ने टोक्यो फोरम में रखा विज़न

newindianews

भारत के राष्‍ट्रपति को मिलता है विशेषाधिकार… कौन-सी शक्तियां उन्हें बनाती हैं खास?

newindianews

अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था बनाएं कि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा दवाईयां निःशुल्क मिले : श्री टी.एस. सिंहदेव

newindianews

Leave a Comment