New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़मनोरंजन

महापौर एजाज ढेबर ने सफाई मित्रों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर की नाले की सफाई

नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का किया आव्हान किया

Newindianews/Raipur  नववर्ष 2022 के प्रथम दिन नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल ररुफ वार्ड नम्बर 46 के हनुमान नगर के बड़े नाले में सफाई मित्र का ड्रेस कोड पहनकर एवं ग्लब्स लगाकर नाले में स्वयं भीतर उतरकर रापा की सहायता से नाले की गन्दगी एवं कचरा घमेला में भरकर ऊपर सफाई मित्रों को देकर सफाई मित्रों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर हनुमान नगर नाले की सफाई स्वतः करके सभी नागरिकों को स्वच्छ राजधानी रायपुर का सकारात्मक संदेश देते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायपुर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लेकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया. इस दौरान नगर निगम रायपुर के एल्डरमेन श्री अफरोज अंजुम, जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित सम्बंधित जोन अधिकारी एवं हनुमान नगर क्षेत्र के रहवासीगण उपस्थित थे.

Related posts

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की।

newindianews

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव

newindianews

पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि उनके सामाजिक योगदान का सम्मान है : सुनील कुमार यादव

newindianews

Leave a Comment