New India News
देश-विदेशराजनीति

कालीचरण को जेल में बिताना होगा नया साल, 13 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा गया

कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. कालीचरण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहने के मामले में कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. बता दें कि रायपुर पुलिस ने कल ही कालीचरण को खजुराहो से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद 2 दिन की कस्टडी में भेजा गया था. जहाँ आज पुलिस ने फिर से कालीचरण को पेश किया। जिसमें कालीचरण को न्यायिक रिमांड में भेजा गया. अब कालीचरण की जमानत को लेकर 3 तारीख को सुनवाई होगी.

बता दें कि पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर की अदालत में कालीचरण को पेश किया। जहाँ सुनवाई में कोर्ट ने कालीचरण को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। कालीचरण की जमानत याचिका जिला सत्र न्यायालय में पेश हो गई है। कालीचरण महाराज की जमानत याचिका पर सुनवाई आगामी तीन जनवरी को होगी। राजद्रोह की धारा जुड़ने से अब मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी। तीन जनवरी को ही जिला सत्र न्यायाधीश यह स्पष्ट करेंगे कि मामले की सुनवाई किस न्यायालय में होगी।

Related posts

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इंदिरा गांधी की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

newindianews

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात

newindianews

स्वतंत्रता दिवस-2022 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव ने ली बैठक

newindianews

Leave a Comment