New India News
राजनीति

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की हार के बावजूद, विकास उपाध्याय की बढ़ी ताकत

NewIndianews/ CG रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के जीते हुए पार्षदों में अधिकतर विकास उपाध्याय समर्थक जीत कर आए हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बावजूद, विकास उपाध्याय पार्टी में आज भी मजबूत स्थिति में हैं और उनका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में शहर कांग्रेस ने दूसरी बार पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष के रूप में घोषित किया था। महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में भी संदीप साहू नेता प्रतिपक्ष के रूप में शामिल हुए थे, लेकिन इसके बाद पार्टी के फैसले को पलटते हुए विकास उपाध्याय ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय फिलहाल पार्टी में असम के प्रभारी हैं और दिल्ली में उनका अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी उनका दबदबा बरकरार है।

 

हालांकि इस फैसले के बाद साहू समाज में नाराजगी देखी जा रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पार्टी ने एक ‘प्लान बी’ तैयार किया है, जिससे साहू समाज की नाराजगी को दूर किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष ब्राह्मण समाज से नहीं होगा, और ऐसे में साहू समाज के किसी नेता की दावेदारी पर मुहर लगाई जा सकती है। यह फैसला साहू समाज को खुश करने के लिए लिया जा सकता है, ताकि पार्टी की स्थिति मजबूत बनी रहे।

Related posts

राज्यपाल हरिचंदन ने शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

newindianews

राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

newindianews

भाजपा की रमन सरकार की गलती को सुधारने विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक: सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

Leave a Comment