Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
''अगर इन्हें पता है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं हैरान हूँ. ये एक गृह युद्ध के लिए अपील कर रहे हैं : नसीरुद्दीन शाह - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

”अगर इन्हें पता है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं हैरान हूँ. ये एक गृह युद्ध के लिए अपील कर रहे हैं : नसीरुद्दीन शाह

जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि जो मुसलमानों के जनसंहार के लिए कह रहे हैं, वे गृह युद्ध कराना चाहते हैं.

Newindianews/Delhi नसीरुद्दीन शाह ने हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित एक धर्म संसद में मुसलमानों के जनसंहार की अपील के सवाल पर कहा, ”अगर इन्हें पता है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं हैरान हूँ. ये एक गृह युद्ध के लिए अपील कर रहे हैं. हममें से 20 करोड़ लोग इतनी आसानी से नष्ट होने वाले नहीं हैं. हम 20 करोड़ लोग लड़ेंगे.

हम 20 करोड़ लोगों के लिए यह मातृभूमि है. हम 20 करोड़ लोग यहीं के हैं. हमारा यहाँ जन्म हुआ है. हमारे परिवार और कई पीढ़ियां यहीं रहीं और इसी मिट्टी में मिल गईं. मैं इस बात को लेकर निश्चिंत हूँ कि अगर इस तरह का कोई अभियान शुरू होता है तो कड़ा प्रतिरोध होगा और लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ेगा.”

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ”यह मुसलमानों के बीच डर पैदा करने की कोशिश है, लेकिन मुसलमान हार नहीं मान लेंगे. मुसलमान इसका सामना करेंगे क्योंकि हमें अपना घर बचाना है, हमें अपनी मातृभूमि बचानी है, हमें अपना परिवार बचाना है, हमें अपने बच्चों को बचाना है. मैं मज़हब की बात नहीं कर रहा. मज़हब तो बहुत आसानी से ख़तरे में पड़ जाता है.”

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुसलमानों को हाशिए पर डालने की कोशिश ऊपर से हो रही है.

”यह मुसलमानों को असुरक्षित महसूस कराने की संगठित कोशिश है. यह शीर्ष से किया जा रहा है. सत्ताधारी पार्टी के लिए अलगाववाद नीति बन गया है. मैं यह देखने को उत्सुक था कि जिन्होंने मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाया, उनका क्या होगा. लेकिन यह सच है कि कुछ नहीं हुआ. हालाँकि यह हैरान करने वाला नहीं है क्योंकि उसके साथ भी कुछ नहीं हुआ जिसके बेटे ने किसानों को कुचला था.”

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वो सरकार से हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”निश्चित तौर पर यह पूरी तरह से हैरान करने वाला नहीं है. यह निराशाजनक है लेकिन कमोबेश हमें यही उम्मीद थी. लेकिन चीज़ें जिस तरह से आ रही हैं वो मेरी आशंकाओं से भी बदतर हैं. इस तरह के उकसावों पर हमारा नेता ख़ामोशी ओढ़ लेता है.”

Related posts

कांग्रेस महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे दिल्ली में प्रदर्शन

newindianews

राजधानी के डीकेएस अस्पताल में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट

newindianews

श्रीलंका में फिर भड़के भारी विरोध प्रदर्शन, हजारों प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस

newindianews

Leave a Comment