Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
इम्तियाज जलील की एक अपील और लाखो की तादाद में एक जुट हुआ मुस्लिम समाज मुंबई हाइवे हुआ जाम - New India News
New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

इम्तियाज जलील की एक अपील और लाखो की तादाद में एक जुट हुआ मुस्लिम समाज मुंबई हाइवे हुआ जाम

Newindainews/MH पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले और मुस्लिम समाज के गलत बात कहने वाले के खिलाफ सड़को पर दिखा मुस्लिम समाज का जनसैलाब आपको बता दे AIMIM के नेता इम्तियाज जलील औरंगाबाद से कई मुस्लिम संगठनों के साथ मुंबई सड़क मार्ग से रवाना हुए. बाबा रामगिरी और नितेश राणे ने पिछले दिनों मुस्लिम समाज के लिए जो भी कहा है, उसके विरोध में मुस्लिम संगठन आज मुंबई में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं. औरंगाबाद से इम्तियाज जलील के साथ हजारो-लाखो का कार का काफिला साथ चल रहा है. ये सभी लोग नासिक में जमा हो रहे हैं. पुलिस की कोशिश है कि वो मुंबई के अंदर नहीं पहुंच सकें. मुंबई एंट्री पॉइंट पर मुंबई पुलिस और ठाणे पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त करके रखा हुआ है.

मीडिया खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस के जो भी एआईएमआईएम के नेता या फिर मुस्लिम संगठन मुंबई में घुसने की कोशिश करेंगे, उन सभी को मुलुंड चेक नाके पर रोका जाएगा ताकि वो मुंबई में एंट्री नहीं कर पाएं. बड़ी तादाद में मुंबई पुलिस और ठाणे पुलिस के लोग मौजूद हैं और बैरिकेट लगना शुरू कर दिया गया है. एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि सरकार जानती है कि महाराष्ट्र के अंदर जो हरकत हो रही है, वो सरकार द्वारा ही की जा रही है. महाराष्ट्र में खुलेआम मुसलमानों को गालियां दी जा रहे हैं. क्या इसमें कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. इसलिए हम मुंबई तक मार्च करने जा रहे हैं.
मीडिया की खबरों के अनुसार एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि ये देश कानून से चलेगा. हम चाहते हैं कि देश के अंदर कानून बने कि कोई भी किसी की जाति, धर्म, महापुरुष के बारे में कोई गलत बात नहीं करे. इन लोगों ने नीतिश राणे जैसे लोग छोड़ रखे हैं कि वो कुछ भी बोलें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होगी.

Related posts

गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तिमय हुए डेविड वॉर्नर

newindianews

राशन कार्ड का नही हुआ ई-केवाईसी व नवीनीकरण तो जल्द करा लें

newindianews

भारत का सबसे बड़ा फ़ैशन स्टोर, ट्रेंड्स अब बेमेतरा में खुल गया है

newindianews

Leave a Comment