Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
छत्तीसगढ़ में भाजपाई बेरोजगार इसीलिये धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने में लगे : मोहन मरकाम - New India News
New India News
राजनीति

छत्तीसगढ़ में भाजपाई बेरोजगार इसीलिये धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने में लगे : मोहन मरकाम

Newindianews/Raipur भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिया गया निर्णय छत्तीसगढ़ में भाजपा साम्प्रदायिक माहौल और धर्मातरण पर सड़क पर उतरेगी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही है उसके पास जनहित के मामलों में बोलने और आंदोलन करने को कुछ बचा नहीं है। इसलिये छत्तीसगढ़ में भाजपा धर्म की आड़ लेकर धर्म से धर्म को लड़ाने के अपने गंदे खले को आजमाने तैय्यारी में है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों, युवाओं आदिवासी वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, महिलाओं, मजदूरों, सभी के लिये योजना बना कर उन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजनैतिक रूप से छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता बेरोजगार हो गये है। इस बात को भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व भी समझ गया है। इसीलिये भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के संदर्भ में राज्य सरकार के कामकाज की चर्चा तथा राज्य के जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की हिम्मत किसी नेता ने दिखाई। भाजपा छत्तीसगढ़ में धर्मातरण का मुद्दा लगातार उठाने का प्रयास कर चुकी है। लेकिन जनता ने उसको नकार दिया है। भाजपा ने कवर्धा सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के अपने फार्मूले को आजमाया लेकिन राज्य की जनता उसको भी समझ गयी। अब भाजपा का धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का कुचक्र छत्तीसगढ़ में नहीं चलने वाला।

Related posts

पीएम के पत्र वाले वॉट्सऐप संदेश आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं क्या…

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

newindianews

रायपुर : दंतेवाड़ा के आदिवासी बच्चे बनेंगे डॉक्टर, दूरस्थ वनांचल में सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा हेतु विशेष प्रबंध

newindianews

Leave a Comment