New India News
देश-विदेशराजनीति

वैट कटौती पर फैसला अब मुख्यमंत्री करेंगे : मंत्री टीएस सिंहदेव

Newindianews/ पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी कम होने से तेल की आसमान छू रही कीमतों से जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है. बीजेपी शासित राज्यों ने वैट घटा दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लेकर ये संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में कोई राहत नहीं मिलने वाली.

VAT घटाने पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर, पंचायत, स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएम सिंहदेव ने वैट दरों में कमी के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि वैट टैक्स में कटौती को लेकर एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजेंगे. इस विषय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा भी हुई थी. वैट कटौती पर फैसला अब मुख्यमंत्री करेंगे. वैट के रेट को काम करने पर विचार किया जा रहा है. वैट की कमी पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. वाणिज्यिक कर मंत्री टीएम सिंहदेव के बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि जनता को राहत देने सरकार को विचार करना होगा. जनता की भलाई के लिए सरकार प्रस्ताव बनाएगी. बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार तत्काल फैसला लेकर वैट की दर कम करें.

बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि बीजेपी शासित राज्यों ने वैट घटा दिया है. साथ ही, बीजेपी के सहयोगी राज्यों ने भी तेल के दामों में कटौती कर दी है. लेकिन, विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. श्रीवास्तव का कहना है कि अब तक कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर राजनीति की, लेकिन अब दाम करने की बारी उनकी है. इधर, कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि बीजेपी को वैट के मामले में बोलने का कोई हक नहीं है. क्योंकि, उन्होंने एक्साइज ड्यूटी 10 फीसदी बढ़ाकर 1 फीसदी कम कम की है. पहले केन्द्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम करनी चाहिए.

 

Related posts

होम हर्बल गार्डन योजना एवं औषधीय पादप बोर्ड द्वारा वैध सम्मेलन और औषधि पौधे का वितरण कार्यक्रम

newindianews

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की कल्पना करते हुए वे चाहते थे कि हमारे गांव हर तरह से ताकतवर बनें : मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

देश को आजाद कराने में कांग्रेस के सैकड़ों हजारों कार्यकर्ताओं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : गिरीश दुबे, रायपुर शहर अध्यक्ष

newindianews

Leave a Comment